(फोटो सहित)
शिमला, 28 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने मंगलवार को शिमला स्थित लोक भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।
राष्ट्रपति शाम करीब सात बजे लोक भवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल की पत्नी बिंदु गुप्ता और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके बाद लोक भवन के आदित्य कक्ष में राज्यपाल और उनकी पत्नी द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने राज्यपाल के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की।
इसके बाद राष्ट्रपति ने लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित राजकीय भोज में भाग लिया।
भाषा आशीष वैभव
वैभव