अनंतनाग में डिप्टी कमिश्नर के बंगले पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंकने से 4-5 लोग घायल

Ads

अनंतनाग में डिप्टी कमिश्नर के बंगले पर आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंकने से 4-5 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - October 5, 2019 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

जम्मू कश्मीर। देश में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी होने के बाद अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में ग्रेनेड से हमला किया गया है। हमले में 4 से 5 लोगों के घायल होने की खबर है। जम्मू कश्मीर से 370 और 35 ए हटाने जाने से आतंकी बौखलाए हैं।

पढ़ें- फरार बिल्डर हरदीप खनूजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर आगामी आदेश तक रोक

देश के 30 शहरों में बड़ा आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर के मिलिट्री बेस के साथ हवाई अड्डे, शहरों को आतंकी दहला सकते हैं। दिल्ली में 8 से 10 जैश के खूंखार आतंकियों के दाखिल होने के भी खुफिया इनपुट मिले हैं। देश भर में पुलिस हाई अलर्ट पर हैं।

पढ़ें- अब खादी यूनिफार्म में दिखेगें केवीएस के बच्चे, महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धा…

नवरात्र, दिवाली और छठ पर्व में भीड़ भाड़ इलाकों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। पुलिस त्यौहारों में खास एहतियात बरत रही है। रेलवे स्टेशन में भी कड़ाई से यात्रियों की चेकिंग की जा रही है।

पढ़ें- इसरो वैज्ञानिक की हत्या को लेकर सनसनीखेज खुलासा, गे-सेक्स पार्टनर न.

सिरेफिरे ने प्रधान आरक्षक को पीटा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/h9RbFcYdjpA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>