The young man raped the bride
कोटाः Newlywed bride becomes widow राजस्थान के कोटा में शादी के महज 22 दिनों के बाद दूल्हे की लाश नदी में तैरती हुई मिली। युवक की पहचान कोटा में रहने वाले 22 साल के रिंकू के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने उनके ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रिंकू के छोटे भाई सागर ने रिंकू की पत्नी, सास, ससुर और परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Newlywed bride becomes widow रिंकू के छोटे भाई सागर ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाया है कि भैया की शादी 22 दिन पहले ही हुई थी। शादी में भी भाभी के परिवार के लोगों ने कुछ ऊच नीच की थी। लेकिन उस समय जल्दी में शादी हो गई। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही भाभी के परिवार की महिलाएं आई और भाभी को अपने साथ ले गई। कुछ दिन के बाद फोन आया और कहा गया कि जब तक 7 तोला सोना और मकान को दुल्हन के नाम नहीं किया जाता तब तक वह वापस नहीं लौटेगी। सागर ने पुलिस को बताया कि भैया ने कुछ दिन पहले भाभी के परिवार को 200000 रुपए दिए थे। इसके लिए अपनी गाड़ी गिरवी रखी थी, साथ ही दादा के कुछ चेक भी रखे थे। तब जाकर यह 200000 रुपए का इंतजाम हुआ था। इसका खुलासा कुछ दिन पहले जब हुआ तब पैसे मांगने वाले लोग घर पहुंचे थे।
परिवार का कहना था शादी वाले दिन से ही रिंकू टेंशन में था। लेकिन किसी को पता नहीं था वह इतना बड़ा कदम उठाएगा। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रिंकू की पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने, मानसिक प्रताड़ना करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।