सोने से लेकर फुटवियर तक पर GST दरें तय, सूती को राहत बीड़ी पर बोझ

Ads

सोने से लेकर फुटवियर तक पर GST दरें तय, सूती को राहत बीड़ी पर बोझ

  •  
  • Publish Date - June 4, 2017 / 11:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

देश में वस्तु और सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था को एक जुलाई से लागू करने की दिशा में शनिवार को एक और बड़ी पहल हुई है. जीएसटी परिषद ने सोने पर तीन प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने का फैसला कर दिया है. आम जनता के उपयोग वाले 500 रुपये तक के चप्पल-जूते पर पांच प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाया जाएगा जबकि बिस्कुट को 18 प्रतिशत जीएसटी की श्रेणी में रखा गया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की 15वीं बैठक में सोना, चप्पल-जूते, बिस्कुट के अलावा धागे, कृषि मशीनरी, परिधान और बिना तराशे हीरों सहित कुछ अन्य वस्तुओं के लिए भी जीएसटी दरें तय की गईं. जेटली ने यह भी कहा कि परिषद ने जीएसटी व्यवस्था को लागू करने और उसकी सफलता के लिये जरूरी सूचना प्रौद्योगिकी तैयारियों को लेकर भी अवगत किया।

सूती के रेडिमेट कपड़े पर 5 फीसदी, सोने पर 3 फीसदी GST तय,बीड़ी पर 28 फीसदी टैक्स को मंजूरी, जेटली ने बताया, श्बीड़ी या बीड़ी पत्तों पर कोई उपकर नहीं लगाया जाएगा, लेकिन सिगरेट पर उपकर लगेगा।