गुजरात: जगन्नाथ मंदिर में पूजा के बाद अमित शाह ने ‘कमलम्’ में की भाजपा नेताओं संग बैठक

Ads

गुजरात: जगन्नाथ मंदिर में पूजा के बाद अमित शाह ने 'कमलम्' में की भाजपा नेताओं संग बैठक

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 08:31 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 08:31 PM IST

गांधीनगर, 16 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय ‘कमलम्’ गए और पार्टी की प्रदेश इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, शाह ने वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे।

शाह 149वीं जगन्नाथ रथ यात्रा के आरंभ से पहले भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे और अपराह्न में ‘कमलम्’ पहुंचे।

उन्होंने तड़के करीब चार बजे भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर ‘मंगला आरती’ में हिस्सा लिया। यह आरती भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथों पर विराजमान किए जाने से पहले की गई।

भाषा

राखी माधव

माधव