अहमदाबाद, 14 मार्च (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें कार के बोनट से एक बुजुर्ग व्यक्ति को लटके हुए देखा जा सकता है। ‘आई-डिवीजन’ यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक सुमरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे निकोल इलाके में हुई।
सुमरा ने बताया, “कृष्णापार्क सोसाइटी के निवासी कार चालक हरिसांग यादव (29) को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पीड़ित का अब तक पता नहीं चल पाया है।”
वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति को गाड़ी के बोनट को कसकर पकड़े रहने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
भाषा जितेंद्र माधव
माधव