राजग में जल्द ही सीट बंटवारे पर बातचीत होगी : पलानीस्वामी

Ads

राजग में जल्द ही सीट बंटवारे पर बातचीत होगी : पलानीस्वामी

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 10:39 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 10:39 PM IST

चेन्नई, 15 मार्च (भाषा) अन्नाद्रमुक प्रमुख ए.के. पलानीस्वामी ने रविवार को यहां कहा कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जल्द ही होगी।

उन्होंने इफ्तार समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने के लिए अब भी 15 दिन शेष हैं।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाले राजग के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत जल्द ही शुरू की जाएगी। बातचीत पूरी होने के बाद हम मीडिया को आमंत्रित करेंगे और जानकारी देंगे।’’

तमिलनाडु में राजग के घटक दलों में अन्नाद्रमुक, भाजपा, एएमएमके और पीएमके शामिल हैं।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल