Panna Woman Private Photos Viral: प्राइवेट तस्वीरों के बदले करता था संबंध की मांग, मना करने पर ऐसे लिया डिजिटल बदला, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही उगले खौफनाक राज

Ads

Panna में एक महिला की निजी तस्वीरों का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरें वायरल कीं और महिला पर दबाव बनाया।

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 12:05 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 12:06 AM IST

Panna Woman Private Photos Viral / Image SOURCE : IBC24

HIGHLIGHTS
  • निजी तस्वीरों से महिला को ब्लैकमेल किया गया
  • फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो वायरल की गई
  • तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

पन्ना : Panna Woman Private Photos Viral मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला की निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न केवल महिला को परेशान कर रहा था, बल्कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दे रहा था।

इंस्टाग्राम पर वायरल की निजी तस्वीर

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला का पूर्व परिचित था और इसी का फायदा उठाकर उसने चुपके से महिला की निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में हासिल कर ली थीं। Panna Woman Private Photos Viral इसके बाद आरोपी महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया और आरोपी की मांगों को मानने से इनकार कर दिया, तो उसने महिला को सबक सिखाने की नीयत से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उन निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इतना ही नहीं, उसने महिला को बदनाम करने के लिए ये तस्वीरें उसके परिजनों को भी भेज दीं।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पीड़ित महिला की शिकायत पर बृजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।  बृजपुर पुलिस और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी की लोकेशन सतना जिले के सिंहपुर क्षेत्र में ट्रेस की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-

आरोपी ने महिला को कैसे ब्लैकमेल किया?

निजी तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और वायरल करने की धमकी दी।

आरोपी को कहाँ से गिरफ्तार किया गया?

आरोपी को Singhpur क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने किन धाराओं में मामला दर्ज किया?

भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।