भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी दी

Ads

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय स्थिति की जानकारी दी

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 09:36 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 09:30 AM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क किया और उन्हें क्षेत्रीय स्थिति तथा भारतीय समुदाय के समर्थन के लिए दूतावास द्वारा की जा रही पहलों से अवगत कराया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि उप मिशन प्रमुख अबू मथेन जॉर्ज और प्रथम सचिव विपुल बावा ने सऊदी अरब में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बातचीत की।

उप मिशन प्रमुख ने प्रधानाचार्यों को क्षेत्रीय स्थिति और भारतीय समुदाय के लिए दूतावास की पहलों की जानकारी दी और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिया।

इस बीच, सीबीएसई ने अमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष को देखते हुए पश्चिम एशिया क्षेत्र में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। इससे पहले कक्षा 10 की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया था।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल