गुजरात सरकार ने चार सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किये, राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का तबादला

Ads

गुजरात सरकार ने चार सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किये, राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों का तबादला

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 10:44 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 10:44 PM IST

गांधीनगर, 18 सितंबर (भाषा) गुजरात सरकार ने शुक्रवार को चार आईपीएस अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नियुक्त किया और राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर उन्हें राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की विभिन्न टुकड़ियों का कमांडेंट नियुक्त किया।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस अधिकारी मानसी आर. मीणा को अहमदाबाद के विरमगाम संभाग का सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अनुसार, मौसम मेहता को वाव-थराद के देवदार संभाग का एएसपी नियुक्त किया गया है। प्रखर कुमार को देवभूमि द्वारका के खंभालिया संभाग का एएसपी बनाया गया है, जबकि करनकुमार पन्ना को दाहोद जिले के लिमखेड़ा संभाग का सहायक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, वडोदरा शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात-उत्तर) जे. आई. वसावा का तबादला कर उन्हें वडोदरा स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-9 में कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि विसनगर के पुलिस अधीक्षक डी. एम. चौहान का तबादला कर उन्हें बनासकांठा जिले के मडाना स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-3 का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश