गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: ‘आप’ उम्मीदवार का जामनगर में निधन

Ads

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: ‘आप’ उम्मीदवार का जामनगर में निधन

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 08:54 PM IST

जामनगर, 26 अप्रैल (भाषा) गुजरात में स्थानीय निकायों के लिए रविवार को मतदान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार का निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दीं

जामनगर के जिलाधिकारी पी बी पंड्या ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जामनगर नगर निगम में वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ के उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो पाएगी।’’

पार्टी के जामनगर के युवा अध्यक्ष धवल जाला ने बताया कि जडेजा (38) शनिवार को अस्वस्थ महसूस करने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों ने रविवार अपराह्न लगभग तीन बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गढ़वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के जामनगर नगर निगम उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा के असामयिक और दुखद निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट समेत 15 नगर निगमों के साथ-साथ 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में रविवार शाम छह बजे मतदान समाप्त हो गया।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश