गुजरातः मोरबी में नहर में डूबने से तमिलनाडु के किशोर की मौत, भाई लापता

Ads

गुजरातः मोरबी में नहर में डूबने से तमिलनाडु के किशोर की मौत, भाई लापता

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 08:11 PM IST

मोरबी (गुजरात), 30 अप्रैल (भाषा) गुजरात के मोरबी जिले में बृहस्पतिवार को नहर में डूबने से तमिलनाडु निवासी एक लड़के की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई लापता हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:28 बजे ध्रांगध्रा-मोरबी शाखा नहर में हुई।

मोरबी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश डाकी ने बताया कि 13 और 15 वर्ष की आयु के ये दोनों लड़के अपनी छुट्टियों के दौरान ट्रक चालक पिता के साथ गुजरात आए थे। रास्ते में वे नहर के पास रुके थे।

उन्होंने बताया कि अपने पिता की अनुपस्थिति में दोनों लड़के नहाने के लिए नहर में उतर गए।

डाकी ने बताया कि मोरबी और हलवद की दमकल टीमों ने छोटे भाई का शव बरामद कर लिया है, जबकि बड़े भाई की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश