Gurugram Rape News: आरोपी ने अपने ही दोस्त के साथ किया ऐसा काम, पहले पिलाई शराब फिर दिया वारदात को अंजाम, अब सलाखों के पीछे कटेगी रातें

Gurugram Rape News: आरोपी ने अपने ही दोस्त के साथ किया ऐसा काम, पहले पिलाई शराब फिर दिया वारदात को अंजाम, अब सलाखों के पीछे कटेगी रातें

Gurugram Rape News: आरोपी ने अपने ही दोस्त के साथ किया ऐसा काम, पहले पिलाई शराब फिर दिया वारदात को अंजाम, अब सलाखों के पीछे कटेगी रातें

Gurugram Rape News

Modified Date: March 18, 2026 / 10:28 am IST
Published Date: March 18, 2026 10:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम सेक्टर-33 में हाउस पार्टी के दौरान दुष्कर्म का मामला दर्ज
  • आरोपी दिव्यम (29) गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  • पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज, पुलिस जांच जारी

गुरुग्राम: Gurugram Rape News गुरुग्राम के सेक्टर-33 में एक ‘हाउस पार्टी’ के दौरान 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म किए जाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिव्यम (29) को सोमवार को शहर की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Gurugram Rape News पुलिस ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पीड़िता मूलरूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है और शनिवार को अपनी दोस्त के फ्लैट में जन्मदिन की पार्टी में आई थी, जहां शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता की सहेली के जरिए पार्टी में शामिल हुआ था। आरोप है कि देर रात, आरोपी ने शराब के नशे में छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद, पार्टी के दौरान आरोपी पीड़िता के नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर उसे अपार्टमेंट के एक सुनसान इलाके में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया। उसने अपनी सहेली को भी सचेत किया और बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने अगले दिन पुलिस से संपर्क किया। सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) के तहत दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और पीड़िता की चिकित्सा जांच कराई गई। उसने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान भी दर्ज किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “रोहिणी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक मित्र के निमंत्रण पर पार्टी में आया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने शराब के नशे में अपराध किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।”

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।