जयपुर में मिला एक व्यक्ति का अधजला शव

जयपुर में मिला एक व्यक्ति का अधजला शव

जयपुर में मिला एक व्यक्ति का अधजला शव
Modified Date: April 2, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: April 2, 2026 6:16 pm IST

जयपुर, दो अप्रैल (भाषा) जयपुर के करधनी इलाके में एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या करने के बाद उसके शव को प्लास्टिक की बोरी में डालकर फेंक दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे शिव नगर बालाजी धाम मंदिर के पास केजीएन बागा खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का अर्धनिर्वस्त्र शव मिला।

पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए मृतक के चेहरे को जलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। उसने कहा कि आसपास के थानों को सूचना देकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस व्यक्ति की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई थी। शव को बड़ी प्लास्टिक बोरी में बांधकर देर रात खुले भूखंड में फेंक दिया गया।”

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में