रांची में युवक का अधजला शव मिला
रांची में युवक का अधजला शव मिला
रांची, 19 सितंबर (भाषा) झारखंड में बिरसा मुंडा रांची हवाई अड्डे के निकट शुक्रवार को एक युवक का अधजला शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हटिया थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी प्रशांत कुमार उर्फ ट्विंकल (32) के रूप में हुई है।
डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया, ‘‘पुलिस ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास से शव बरामद किया है। ऐसा लगता है कि मृतक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है और फिर शव को आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल ले जाया गया।’’
भाषा
देवेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


