हरियाणा: मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम में नागरिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Ads

हरियाणा: मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम में नागरिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 08:49 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 08:49 PM IST

गुरुग्राम, 26 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और नागरिक व्यवस्थाओं तथा सार्वजनिक सेवा वितरण की स्थिति का जायजा लिया।

सैनी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की सर्विस लेन पर साफ-सफाई, हरियाली के रखरखाव और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को कमियां दूर करने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन-केंद्रित शासन पर जोर देते हुए सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में सार्वजनिक सुविधा से जुड़ी सेवाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नागरिकों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया ली जा रही है और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने शहर भर में सड़क किनारे की हरियाली और उद्यानों के उचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा और पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी मौजूद थीं।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश