हरियाणा: कांग्रेस ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया, नीट पेपर ‘लीक’ मामले में कार्रवाई की मांग की

Ads

हरियाणा: कांग्रेस ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया, नीट पेपर 'लीक' मामले में कार्रवाई की मांग की

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 01:08 AM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 01:08 AM IST

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), 22 जुलाई (भाषा) नीट पेपर लीक, संसद मार्च में शामिल युवाओं पर पुलिस कार्रवाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी नेताओं को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद हिरसात में लिए जाने के विरोध में पार्टी की हरियाणा इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसी तरह पंचकूला समेत अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

कुरुक्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पार्टी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त और कई विधायक प्रदर्शन में शामिल हुए।

शाम को पंचकूला में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दत्त समेत कई नेताओं को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया।

भाषा

राखी रंजन

रंजन