जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद कर दिया गया, छात्रों को पुलिस कार्रवाई का डर: कॉजपा

Ads

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद कर दिया गया, छात्रों को पुलिस कार्रवाई का डर: कॉजपा

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 12:55 AM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 12:55 AM IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

कॉजपा ने सवाल उठाया कि क्या सरकार आंदोलन पर फिर से पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जंतर-मंतर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। क्या सरकार एक और कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है?’

एक अन्य पोस्ट में दीपके ने प्रदर्शन स्थल पर तैनात पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के आदेशों का पालन न करें और जनता के साथ खड़े हों।

यह बयान ऐसे समय आया है जब 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के बाद प्रदर्शनकारी लगातार तीसरे दिन जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

कॉजपा ने पुलिस पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया है, जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने की कोशिश के बाद कार्रवाई की गई थी।

भाषा

राखी रंजन

रंजन