हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

हरियाणा में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Modified Date: September 19, 2023 / 10:55 pm IST
Published Date: September 19, 2023 10:55 pm IST

रेवाड़ी, 19 सितंबर (भाषा) हरियाणा में रेवाड़ी जिले के नांगल पठानी गांव में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की जिसमें पता चला कि मृतक झज्जर के एक गांव के निवासी थे।

एक वरिष्ठ जीआरपी अधिकारी ने बताया कि महिला किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी थी।

अधिकारी ने बताया कि परिजनों को प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी थी और दोनों प्रेमी सोमवार रात से गायब थे।

जीआरपी को मंगलवार सुबह नंगल पठानी गांव में दो लोगों के भिवानी-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली।

जीआरपी ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

भाषा अभिषेक संतोष

संतोष


लेखक के बारे में