हरियाणा सरकार ने भाईदूज पर राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का एलान किया

Ads

हरियाणा सरकार ने भाईदूज पर राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का एलान किया

  •  
  • Publish Date - October 21, 2022 / 06:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को भाईदूज के अवसर पर राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का एलान किया। यह त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जायेगा।

यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते से संबंधित है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘हरियाणा सरकार ने भाईदूज पर 27 अक्टूबर को सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में छुट्टी का एलान किया है।’’

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप