School Holidays Latest News: स्कूली बच्चों की हो गई मौज! अब 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

School Holidays Latest News: स्कूली बच्चों की हो गई मौज! अब 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

School Holidays Latest News: स्कूली बच्चों की हो गई मौज! अब 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, इस वजह से सरकार ने लिया बड़ा फैसला

School Holidays Latest News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 21, 2026 / 06:51 am IST
Published Date: May 21, 2026 6:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • भीषण गर्मी के कारण स्कूल बंद
  • 25 मई से 30 जून तक छुट्टियाँ
  • पिछले साल भी इसी समय छुट्टियाँ दी गई थीं

चंडीगढ़: School Holidays Latest News देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन तो दिन रात में भी अब उमस से लोग परेशान हो गए हैं। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। हालत को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी (School Summer Vacation) का ऐलान कर दिया है।

30 जून तक गर्मी छुट्टी का ऐलान

School Summer Vacation हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी के बीच 25 मई से 30 जून तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (All Schools Closed Until 30 June) की बुधवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्णय पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के मद्देनजर लिया। राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

हरियाणा में 2024 में भी मई के अंत में भीषण गर्मी पड़ी थी और प्रदेश सरकार ने उस समय 28 मई से 30 जून तक सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की थी। हरियाणा में अधिकतर स्कूल आमतौर पर एक जून से 30 जून के बीच गर्मी की छुट्टियों के लिए बंद रहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।