स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, कोरोना से संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

Ads

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, कोरोना से संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

  •  
  • Publish Date - December 30, 2020 / 10:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

चंडीगढ़, 30 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका यहां पर कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

read more: राम मंदिर निर्माण जनजागरण यात्रा के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद, भारी भीड़ के आगे असहाय हुई पुलिस, बाद में पाया काबू

भाजपा के वरिष्ठ नेता 67 वर्षीय विज अब अंबाला स्थित अपने आवास पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

गत कुछ दिनों से विज की सेहत में सुधार देखा गया है। उन्हें 15 दिसंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ेंः व्यापारी संघ का ऐलान, जब तक नहीं रुकेंगी ट्रेनें तब तक बंद रहेगा बाजार

विज ने एक हफ्ते पहले ट्वीट कर कहा था,‘‘ ईश्वर की असीम कृपा, डॉक्टरों की दिन-रात की मेहनत और आपकी प्रार्थनाओं की वजह से मुझे आईसीयू से एक कमरे में स्थानांतरित किया गया है। आप सभी को धन्यवाद।’’

गौरतलब है कि उनके पास हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का भी प्रभार है।