जयपुर में हरियाणा रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

जयपुर में हरियाणा रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

जयपुर में हरियाणा रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
Modified Date: March 22, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: March 22, 2026 3:37 pm IST

जयपुर, 22 मार्च (भाषा) जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी हीरालाल सैनी ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात ताला मोड़ पर लबाना पुलिया के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक ईद के मौके पर ताला से जयपुर की ओर जा रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे खड़े अपने दो दोस्तों के पास मोटरसाइकिल रोक ली, तभी पीछे से तेज गति से आई हरियाणा रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल और सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में ताला निवासी मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल की मौके पर मौत हो गई। वहीं सरताज घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि बस और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में