हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी, हिसार में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस

Ads

हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी, हिसार में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - May 17, 2023 / 09:09 PM IST,
    Updated On - May 17, 2023 / 09:09 PM IST

चंडीगढ़, 17 मई (भाषा) हरियाणा और पंजाब में बुधवार को मौसम गर्म बना रहा और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 40.7 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 40.5 डिग्री सेल्सियस, पंचकुला में 39.2 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 40.9 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा साजन संतोष

संतोष