पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप, रोहतक में सर्वाधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप, रोहतक में सर्वाधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप, रोहतक में सर्वाधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
Modified Date: June 3, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: June 3, 2026 9:15 pm IST

चंडीगढ़, तीन जून (भाषा) हरियाणा व पंजाब के कई हिस्सों में बुधवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। हरियाणा में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रोहतक सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य के मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा भी गर्मी का प्रकोप रहा और यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम में 38.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 39.4 डिग्री, हिसार में 40.5 डिग्री व भिवानी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में 39.4 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अमृतसर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 36.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि आनंदपुर साहिब में अधिकतम 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में