दिल्ली में भारी बारिश

Ads

दिल्ली में भारी बारिश

  •  
  • Publish Date - October 17, 2021 / 04:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई स्थानों पर जलजमाव और यातायात की समस्या पैदा हो गई और यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मौसम कार्यालय ने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया था। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने असमय बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया है।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के इसके पड़ोसी लगभग सभी इलाकों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पड़नेवाले कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया गया था।

विभाग ने लोनी देहात, हिंडन वायु सेना अड्डा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोहना, मानेसर और रेवाड़ी में मध्यम से बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

वहीं पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा), देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर और खतौली समेत अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया था।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में पिछले 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश हुई और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप