घर से बाहर निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जाने अपने प्रदेश का हाल

Ads

Heavy rain in many parts of the country, Before leaving the house, know the condition

  •  
  • Publish Date - July 21, 2022 / 07:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नई दिल्ली। देश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हैं। मौसम जानकारों के मुताबिक देश के दक्षिण पश्चिमी मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश के असार हैं। दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं। 〈 >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<

Read more :  Passport ranking list 2022 : सभी देशों की पासपोर्ट रैंकिंग जारी, पाकिस्तानियों को एंट्री देने से दुनिया का इन्कार, भारत को मिला यह स्थान 

उत्तर प्रदेश, उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

Read more : नहीं थम रहे कोरोना के मामले, आज मिले इतने नए मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े… 

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर सक्रिय है। मानसून ट्रफ अब गंगानगर, हिसार, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, हजारीबाग, बांकुरा, कोलकाता से होते हुए पूर्व दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर एक्टिव है।

 

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें