इन जिलों में 18 मई को हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

इन जिलों में 18 मई को हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 01:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

जयपुर: मौसम विभाग ने रविवार को अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के असर से मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान जताई है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने रविवार को बताया कि इस चक्रवात का सर्वाधिक असर राजस्थान में 18 और 19 मई को रहेगा और इस दौरान उदयपुर संभाग के एक दो जिलों में 200 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हो सकती है।

Read More: अब सिर्फ इन 34 दुकानों से होगी शराब की होम डिलीवरी, शराब दुकानों तक पहुंच रहे लोग

उन्होंने बताया कि इस चक्रवात की वजह से एक ओर जहां बारिश में होगी, वहीं तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान गरज के साथ छींटने पड़ने और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 19 मई को इस चक्रवात का असर अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलो में भी देखने मिलेगा जिससे गरज के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि विभाग ने 18 मई को उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जबकि 18 और 19 मई के दौरान कुछ जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read More: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के DA सहित अन्य भुगतान के लिए लिया गया अहम फैसला, जानिए

उन्होंने बताया कि सोमवार को राजस्थान के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के पाली, भीलवाड़ा और उदयपुर के आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है जबकि 19 मई को इस चक्रवात का असर उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में रहेगा और जयपुर, भरतपुर संभाग में विशेष रूप से कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह से शाम तक डबोक (उदयपुर में) 11 मिलीमीटर बारिश, अलवर में आठ मिलीमीटर बारिश और कोटा में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Read More: भारत सीरम एंड वैक्सीन लिमिटेड के गोदाम में भीषण आगजनी, कई बीमारियों में काम आने वाली लाखों रुपए की वैक्सीन जलकर खाक

विभाग के अनुसार, रविवार को पाली व फलौदी में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये सबसे गर्म स्थान रहे। वहीं बाड़मेर में पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर व करौली में 41.7 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 41.3 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अन्य प्रमुख स्थानों पर तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 23.1 से लेकर 31.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Read More: कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग सेक्स करते समय रखें ये सावधानी, लापरवाही बरतने पर हो सकती है बड़ी समस्या