राजस्थान में जयपुर सहित कई जगह भारी बारिश

Ads

राजस्थान में जयपुर सहित कई जगह भारी बारिश

  •  
  • Publish Date - August 24, 2024 / 01:41 PM IST,
    Updated On - August 24, 2024 / 01:41 PM IST

जयपुर, 24 अगस्त (भाषा) मानसून की सक्रियता से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है और यहां बीते 24 घंटे में जयपुर, धौलपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ और पाली, बांसवाड़ा और सिरोही जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के 24 घंटे में सबसे अधिक 131.0 मिलीमीटर बारिश भूंगरा (भीलवाड़ा) में दर्ज की गई।

इसके अलावा माउंट आबू तहसील में 120 मिलीमीटर, खुशालगढ़ में 110 मिलीमीटर, प्रतापगढ़ में 100 मिलीमीटर, कपासन और धौलपुर तहसील में 90-90 मिलीमीटर और रामगंजमंडी में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अनुसार एक मौसमी तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा जयपुर, भरतपुर व, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश व जोधपुर संभाग में 23-26 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

भाषा पृथ्वी पवनेश

पवनेश