असम में तीन करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई, एक गिरफ्तार

Ads

असम में तीन करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन जब्त की गई, एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 25, 2023 / 05:13 PM IST,
    Updated On - September 25, 2023 / 05:13 PM IST

दीफू, 25 सितंबर (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सोमवार को तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने खटखटी थाना क्षेत्र के कारागांव में अभियान चलाया और प्लास्टिक बैग के साथ व्यक्ति को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 47 साबुन की डिब्बों में छिपाकर रखी गई 583.08 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान करीमगंज जिले के निवासी समसुल हक (43) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

भाषा खारी माधव

माधव