High Alert Issued In Delhi/Image Credit : X Handle
High Alert Issued In Delhi: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां संभावित आतंकी खतरे को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया इनपुट मिलने के बाद शहर के कई संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि, संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा मुख्यालय, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित दफ्तर और आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है, बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, एजेंसियों को इनपुट मिला है कि केंद्रीय दिल्ली के प्रमुख कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है। (High Alert Issued In Delhi) संभावित हमलों में आत्मघाती हमला, वाहन आधारित आईईडी, गोलीबारी और समन्वित हमलों की आशंका जताई गई है। सूत्रों ने बताया कि महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, राजनीतिक दफ्तरों, बाजारों, परिवहन केंद्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी-सबोटाज जांच शुरू कर दी गई है। शहर भर में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
High Alert Issued In Delhi: वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग यूनिट और क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही दिल्ली फायर सर्विस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि, किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, (High Alert Issued In Delhi) लावारिस वस्तुओं और खड़े वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इतना ही नहीं कानून व्यस्था के लिहाज से राजधानी के संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों और बस्तियों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा रैंडम चेकिंग अभियान और सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी जिला इकाइयों को खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय बनाकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। (High Alert Issued In Delhi) वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।
High Alert Issued In Delhi: हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर/आतंकी शहजाद भट्टी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह मॉड्यूल दिल्ली में टारगेट किलिंग की बड़ी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में था। (High Alert Issued In Delhi) आरोपियों ने राजधानी के कई अहम ठिकानों, एक प्रसिद्ध मंदिर की रेकी कर उसके वीडियो अपने हैंडलर्स को भेजे थे। इनपुट यह भी है कि महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाया जा सकता था।
इन्हे भी पढ़ें:-