कोलकाता, 29 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए बुधवार को संपन्न दो चरणों में चुनाव में आजादी के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
आयोग ने बताया कि बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में शाम 7.45 बजे तक 91.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि राज्य में इससे पहले सबसे अधिक मतदान 2011 के विधानसभा चुनावों के दौरान 84.72 प्रतिशत रहा था।
इसके मुताबिक इस चुनाव में मतदान करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। दो चरणों में कुल 93.24 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि पुरुष मतदान प्रतिशत 91.74 प्रतिशत रहा।
आयोग ने कहा कि ये आंकड़े अस्थायी हैं और इसमें सेवा मतदाताओं और डाक मतपत्रों को शामिल नहीं किया गया है।
भाषा धीरज माधव
माधव