Himachal Pradesh News: मां ने इस बात के लिए टोका तो हुआ बवाल, घर से भागी 7 साल की बच्ची, कड़ी मशक्कत के बाद यहां मिली

Ads

मां ने इस बात के लिए टोका तो हुआ बवाल, घर से भागी 7 साल की बच्ची, Himachal News: Girl leaves home after being scolded for watching cartoons, later found safe

  •  
  • Publish Date - December 27, 2025 / 03:28 PM IST,
    Updated On - December 27, 2025 / 03:52 PM IST

Rewa News. Image Credit: IBC24

हमीरपुर: Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में कार्टून देखने को लेकर मां द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर सात साल की बच्ची घर छोड़कर चली गई, जिसके बाद उसकी गहन तलाश शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह जिले के भोरंज क्षेत्र के एक गांव में हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां घर पर अपने तीन बच्चों के साथ थी और उसने अपनी सबसे बड़ी बेटी को कार्टून देखने को लेकर डांटा तथा खाना खाने को कहा।

Himachal Pradesh News अधिकारियों ने बताया कि डांट से नाराज होकर बच्ची चुपचाप घर से निकल गई और उस वक्त उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी। उन्होंने बताया कि सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार घबरा गया और तुरंत भोरंज थाने को सूचना दी। मामला एक छोटी बच्ची की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

बच्ची को सकुशल किया गया बरामद

Himachal Pradesh News अधिकारियों ने बताया कि करीब चार घंटे के कड़े तलाश अभियान के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल ढूंढ लिया, जो अपने घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर तक पैदल चली गई थी। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया जिन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बच्ची को कुछ ही घंटे में खोज लिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-