हिमाचल प्रदेश। शिमला के पास आज एक बस खाई में गिर गयी है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत और बारह लोग घायल हुए है.बताया जा रहा है कि बस मानव से राजगढ़ की ओर जा रही थी। जिस जगह बस गिरी वो राजगढ़ में नईनेती के निकट एक गहरी खाई है। उस खाई में अचानक बस कैसे गिरी इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
#SpotVisuals from Himachal Pradesh: Six people died and several injured after a private bus fell into deep gorge near Sanora in Sirmaur district . Police says, ‘Rescue operation underway’. pic.twitter.com/jUh1vfx657
— ANI (@ANI) May 13, 2018
राहत कार्य अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कई यात्री गहरी नींद में थे। जिससे उन्हें संभलने का भी टाइम नहीं मिला। जिसके चलते कई यात्रियों के सर पर गहरी चोट आई है। खबर लिखे जाने तक 6 यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चूके हैं। बाकि स्थानीय लोगों और पुलिस मिल कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
Himachal Pradesh: 6 people died after the car they were travelling in rolled down a deep gorge near Bakhol Galli on Theog-Chaila road in Shimla district. pic.twitter.com/7FuZxyE21V
— ANI (@ANI) May 13, 2018
वेब डेस्क IBC24