जम्मू में तीन मादक पदार्थ तस्करों के छह करोड़ रुपये मूल्य के मकान ध्वस्त

Ads

जम्मू में तीन मादक पदार्थ तस्करों के छह करोड़ रुपये मूल्य के मकान ध्वस्त

  •  
  • Publish Date - June 11, 2026 / 12:25 AM IST,
    Updated On - June 11, 2026 / 12:25 AM IST

जम्मू, 10 जून (भाषा) मादक पदार्थ तस्करी और अवैध गतिविधियों से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू में मादक पदार्थ तस्करों के छह करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के तीन आवासीय मकान ध्वस्त कर दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू के बाहरी इलाके बिश्नाह क्षेत्र के चक वजीरू में गुलजार अहमद, फरमान अली और बशीर की पत्नी फरीदा बीबी के मकान वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ढहाए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही।

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी आरोपी मादक पदार्थ तस्करी समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं।

इससे पहले पुलिस ने लाउ गुज्जर के बिल्ली चराना स्थित मकान को भी ध्वस्त किया जिसे इस साल की शुरुआत में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था।

भाषा खारी रंजन

रंजन