Delhi Lal Quila Blast News: हादसा या कुछ और..? आखिर लाल किले के पास कैसे हुआ धमाका? एक क्लिक में जानें सब कुछ
हादसा या कुछ और..? आखिर लाल किले के पास कैसे हुआ धमाका? How did the blast near the Red Fort happen? Learn everything in one click
Delhi Red Fort Blast. Image Source- IBC24
- लाल किले के पास कार ब्लास्ट, धमाके में 3 से 4 गाड़ियां जलीं।
- फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग पर पाया गया नियंत्रण।
- चश्मदीद बोले — “घर हिल गए, दुकानों के शीशे टूटे।”
नई दिल्लीः Delhi Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई। इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, इससे इलाके में दशहत फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई है।
Delhi Blast News Today
मिली जानकारी के अनुसार ये घटना गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। ये भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है। इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है। विभाग की ओर से बताया गया, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है।
Lal Quila Blast: चश्मदीद ने कही ये बड़ी बात
इस ब्लास्ट को लेकर एक चश्मदीद ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए। इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। लोग दहशत में आ गए। इससे पहले हम लोग कुछ समझ पाते, जिस कार में ब्लास्ट हुआ था वो और उसकी जद में आई कारें आग का गोला बन गईं।
ये भी पढ़ें:-
- Pakistan Funny Viral Video: ‘इंडिया वाले हमें पूरे दिन आटा-आटा लिखकर चिढ़ाते रहते है”.. इस पाकिस्तानी ने बताया, किस तरह जलील करते है हिन्दुस्तानी..
- Jashpur Suitcase Murder Case: एक और सूटकेस कांड आया सामने, पत्नी ने हत्या के बाद छुपाया युवक का शव, वजह जानकर चकराया पुलिस का भी माथा


Facebook


