‘टॉक्सिक’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: हुमा कुरैशी

‘टॉक्सिक’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: हुमा कुरैशी

‘टॉक्सिक’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं: हुमा कुरैशी
Modified Date: August 9, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: August 9, 2026 3:59 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि वह फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हैं।

इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसमें हुमा, यश के साथ एलिजाबेथ की भूमिका में नजर आयेंगी। कुरैशी ने कहा कि उनसे फिल्म को लेकर लगातार कई सवाल पूछे जा रहे हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं जहां भी जाती हूं और पिछले एक साल में मीडिया और प्रेस के जितने भी लोगों से मिली हूं, हर कोई मुझसे हर समय सिर्फ एक ही बात पूछता है और वह है ‘टॉक्सिक’। मैं कुछ कहूं या न कहूं, मुझे लगता है कि आप लोग बस इसे वायरल कर देते हैं। यही इस फिल्म की ताकत है।’

फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1940 के दशक की शुरुआत से लेकर 1970 के दशक के बीच गोवा में घटित होती है। इसमें ‘केजीएफ’ के अभिनेता यश, गैंगस्टर राया की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। इसकी शूटिंग कन्नड़ और अंग्रेजी में की गई है और इसे हिंदी, तमिल तथा तेलुगु में अनूदित संस्करण भी रिलीज किए जाएंगे।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में