तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी का विरोध, ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए
तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी का विरोध, ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए
कोलकाता, नौ अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और कथित तौर पर उनकी कार पर कीचड़ फेंका।
यह घटना बीजपुर में हुई, जहां बनर्जी पुलिस हिरासत में मारे गए कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके वाहन को घेर लिया।
बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, “मेरी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को पहले ही बता दिया था कि मैं आ रही हूं, इसके बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। पूरा पश्चिम बंगाल गुंडों का राज है।’’
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बनर्जी शांत इलाके में “अशांति पैदा करने” आई थीं। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
हालिशहर में तृणमूल कार्यकर्ता की पुलिस की हिरासत में कथित तौर पर बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी।
भाषा खारी धीरज
धीरज

Facebook


