हैदराबाद हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल फर्जी निकला

Ads

हैदराबाद हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल फर्जी निकला

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 06:58 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 06:58 PM IST

हैदराबाद, 27 अप्रैल (भाषा) राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (आरजीआईए) हवाई अड्डे को बम की धमकी वाला ई-मेल भेजे जाने के बाद सोमवार को सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया, लेकिन बाद में इसे फर्जी घोषित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें हवाई अड्डे पर विस्फोट की चेतावनी दी गई थी, जिसके चलते सुरक्षा जांच शुरू की गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पूरी तरह जांच-पड़ताल की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। धमकी भरा ईमेल झूठा निकला।’

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप