हैदराबाद की दवा कंपनियों ने तिरुपति मंदिर के ‘प्राणदान ट्रस्ट’ को एक करोड़ रुपये दान किए

Ads

हैदराबाद की दवा कंपनियों ने तिरुपति मंदिर के 'प्राणदान ट्रस्ट' को एक करोड़ रुपये दान किए

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 11:12 AM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 11:12 AM IST

तिरुपति, 16 अगस्त (भाषा) हैदराबाद की दो दवा कंपनियों ने तिरुपति मंदिर द्वारा संचालित चिकित्सा धर्मार्थ संस्था ‘श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट’ को 50-50 लाख रुपये का दान दिया है।

हैदराबाद आधारित दवा कंपनी सीएचएपी के अध्यक्ष रामेश्वर राव और एक अन्य दवा कंपनी साई चांदना के निदेशक ने शनिवार को तिरुमला स्थित टीटीडी अध्यक्ष के शिविर कार्यालय में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष बी. आर. नायडू को दान की राशि के ‘डिमांड ड्राफ्ट’ सौंपे।

मंदिर निकाय ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हैदराबाद आधारित दो दवा कंपनियों ने श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को 50-50 लाख रुपये का दान दिया है, जिससे कुल राशि एक करोड़ रुपये हो गई।’’

नवंबर 2001 में स्थापित इस ट्रस्ट का उद्देश्य हृदय, गुर्दे, मस्तिष्क, कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों को मुफ्त चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराना है।

टीटीडी तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। इस मंदिर को दुनिया का सबसे समृद्ध हिंदू तीर्थस्थल माना जाता है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल