Hyderabad Road Accident News: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत इतने लोगों की हुई मौत, मौके पर मची चीख पुकार

Hyderabad Road Accident News: हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की टक्कर से कार में सवार दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

Hyderabad Road Accident News: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत इतने लोगों की हुई मौत, मौके पर मची चीख पुकार

Hyderabad Road Accident News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 5, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: July 5, 2026 4:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाइवे पर हुआ भीषण हादसा।
  • तेज रफ़्तार बस ने कार को टक्कर मार दी।
  • इस हादसे में दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

Hyderabad Road Accident News: हैदराबाद: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक निजी बस की टक्कर से कार में सवार दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कार चेन्नई से हैदराबाद जा रही थी और इसमें पांच लोग सवार थे।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही बस ने रविवार तड़के करीब पांच बजे जिले के चित्याल के पास कार को पीछे से टक्कर मार दी। (Hyderabad Road Accident News) उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक को चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी, दो बच्चों और एक मित्र की मौत हो गई।

घायल व्यक्ति का इलाज जारी

Hyderabad Road Accident News: पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इस हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.