तमिलनाडु के पटाखा कारखाना हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं : राष्ट्रपति मुर्मू

Ads

तमिलनाडु के पटाखा कारखाना हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं : राष्ट्रपति मुर्मू

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 09:34 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 09:34 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु में एक पटाखा कारखाने में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर रविवार को दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

पुलिस ने रविवार को कहा कि विरुधुनगर के पास एक निजी पटाखा कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 18 लोग जलकर मर गए और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, “तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा कारखाने में हुए हादसे में हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।”

भाषा

प्रशांत नरेश

नरेश