मुंबई, 19 अप्रैल (भाषा) सतारा जिला परिषद के अध्यक्ष के चुनाव और उसके बाद एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के निलंबन पर रोक को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राकांपा-शिवसेना के बीच हुए टकराव के लगभग एक महीने बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जिले में एक रैली करेंगे।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि शिंदे सोमवार शाम को गांधी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।
हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए पूरा राज्य उत्सुकता से देख रहा है कि शिंदे अपने गृह जिले से क्या रुख अपनाएंगे।
रविवार को एक पार्टी पदाधिकारी ने संकेत दिया कि शिंदे रैली में स्थानीय असंतोष और विरोधियों की आलोचनाओं का जवाब देंगे।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन