आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा ने पंजाब के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

Ads

आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा ने पंजाब के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

  •  
  • Publish Date - July 1, 2023 / 01:40 PM IST,
    Updated On - July 1, 2023 / 01:40 PM IST

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग वर्मा ने शनिवार को यहां पंजाब के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया।

वर्मा, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विजय कुमार जुनेजा की जगह ली है। जुनेजा 30 जून को सेवानिवृत हुए।

पंजाब सिविल सचिवालय में वर्मा के पदभार ग्रहण करने के दौरान जुनेजा के अलावा मलविंदर सिंह जग्गी, कुमार राहुल और सोनाली गिरि सहित अन्य आईएएस अधिकारी मौजूद थे।

वर्मा इससे पहले गृह मंत्रालय एवं न्याय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ-साथ अन्य अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं।

पंजाब के पटियाला से ताल्लुक रखने वाले आईएएस अधिकारी बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जिलों के उपायुक्त रह चुके हैं।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र अमित

अमित