ई कॉमर्स वेबसाइट ने ICAR को ही लगा दिया चूना, मंगाया मोबाइल, भेज दिया साबुन

Ads

ई कॉमर्स वेबसाइट ने ICAR को ही लगा दिया चूना, मंगाया मोबाइल, भेज दिया साबुन

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 07:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के एक अधिकारी ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें कथित तौर पर मोबाइल फोन के बजाए साबुन भेजा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Read More: Maruti Suzuki ने अब तक बेचे आठ लाख बलेनो कार, बनाया नया कीर्तिमान

दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 के रहने वाले सोहन लाल ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक वेबसाइट से 19 अक्टूबर को मोबाइल फोन मंगवाया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर को मोबाइल का डिब्बा पहुंचाया गया, जिसके अंदर साबुन था। डिलीवरी देने आए युवक ने लाल को डिब्बा दिया और तुरंत वहां से चला गया।

Read More: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती

उन्होंने कहा कि गाजीपुर थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Read More: Facebook पर लाइव आकर पत्नी के साथ करता था अश्लील हरकत, चंद दिनों के भीतर कमा लिए लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा