सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रुपए, मुफ्त बिजली पानी का वादा भी किया सीएम केजरीवाल ने

Ads

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए।

  •  
  • Publish Date - December 5, 2021 / 03:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

पणजी। Goa Assembly Election 2022: गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 40 सीटों के लिए फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।रविवार को गोवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए।

read more: तालाब में मिले तीन मासूम बच्चों के शव, तीनों कल शाम से थे लापता, इलाके में सनसनी
उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी की गोवा में सरकार बनी तो महिलाओं को गृह आधार योजना के तहत ढाई हज़ार रुपये हर महीने देंगे। इसके अलावा उन्होंने मुफ्त बिजली पानी का वादा भी किया। केजरीवाल ने ये भी कहा कि अगर गोवा की राजनीति को बचाना है तो गोवा को खराब नेताओं से बचाना होगा।

read more: LIVE Breaking BSF Raising Day News Update 5th December : अमित शाह बोले- हमारी सेनाओं को हल्के में नहीं ले सकता दुश्मन, भारत ने दिया कड़ा संदेश

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘अगर गोवा में हमारी सरकार बनी तो हमलोग महिलाओं को गृह आधार योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये देंगे, जिन महिलाओं को ये योजना नहीं मिलती है और वो 18 साल से ऊपर की हैं, उनके अकाउंट में हर महीने 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे’ बता दें कि इस वक्त गृह आधार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं’।