IFFCO President Balwinder Singh death news
नयी दिल्ली, (भाषा) इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के अध्यक्ष 87 वर्षीय बलविंदर सिंह नकई का सोमवार को निधन हो गया।
यह भी पढ़ें : निशाने पर दुर्गोत्सव! धार्मिक आयोजन पर प्रशासन की कार्रवाई खड़े कर रहे कई सवाल
इफको ने कहा कि नकई का जन्म पांच दिसंबर 1934 को हुआ था। नकई पिछले तीन दशकों से भारतीय सहकारिता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने में शामिल थे।
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘इफको के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह नकई जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ।’’ शाह ने कहा, ‘‘वह पिछले तीन दशकों से सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’
यह भी पढ़ें : 20वीं शूटिंग चैंपियनशिप में आरक्ष्रक यासीन हुसैन ने जीते दो कांस्य पदक, माता-पिता और अधिकारियों को दिया जीत का श्रेय
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी ट्वीट कर नकई के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने भी शोक व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : IPL 2021 : RCB को ट्रॉफी दिलाने का सपना टूटा, हार के बाद कोहली ने किया ये बड़ा ऐलान, खुलकर कही अपनी बात