आईआईटी दिल्ली के छात्र की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Ads

आईआईटी दिल्ली के छात्र की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 01:06 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 01:06 AM IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में 31 वर्षीय छात्र की मौत के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एमएससी भौतिकी के 31 वर्षीय छात्र की परिसर की एक इमारत की छठी मंज़िल से कथित तौर पर कूदने से मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

भाषा

सिम्मी सुभाष

सुभाष