IIT Kharagpur Suicide Case || Image- IBC24 News File
IIT Kharagpur Suicide Case: खड़गपुर: शनिवार को आईआईटी खड़गपुर में एक पीएचडी स्कॉलर लगाकर जान दे दी है। 27 साल के शोधकर्ता छात्र की लाश शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बी.आर. अंबेडकर हॉल के अंदर मिला। मृतक का नाम हर्षकुमार पांडे है। हर्ष झारखण्ड के रांची का रहने वाला था और वह आईआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में शोध कर रहा था।
बताया जा रहा है कि, हर्ष के पिता का जब उससे फ़ोन पर संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने इंस्टीट्यूट के सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया। सुरक्षाकर्मी जब हर्ष के रूम तक पहुंचे तो उनका कमरा बंद पाया गया। इसके बाद संस्थान ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। हर्ष को बेहोशी की हालत में आईआईटी खड़गपुर के बी.सी. रॉय अस्पताल भेजा गया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
IIT Kharagpur Suicide Case: इस घटना के साथ ही इस साल 2025 में आईआईटी खड़गपुर में असामान्य मौतों की संख्या छह हो गई। इनमें पाँच संदिग्ध आत्महत्या के मामले हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत दवा से दम घुटने से हुई थी। इस घटना को लेकर आईआईटी खड़गपुर ने प्रेसनोट जारी करते हुए कहा है, “प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है। संस्थान अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है।” आईआईटी के निदेशक, प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अपनी संवेदना व्यक्त की।
इससे पहले बी.टेक छात्र रीतम मंडल की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वह इसी साल 18 जुलाई को अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया था। रीतम मंडल से पहले 4 मई को, बी.टेक तृतीय वर्ष के छात्र 22 वर्षीय मोहम्मद आसिफ कमर अपने कमरे में मृत पाए गए थे। अप्रैल में, महाराष्ट्र के अंतिम वर्ष के छात्र 22 वर्षीय अनिकेत वाकर ने आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र 21 वर्षीय शॉन मलिक की भी मौत हो गई थी।
IIT Kharagpur Suicide Case: बता दें कि, मई महीने में हुई एक मौत के बाद में सुप्रीम न्यायालय ने आईआईटी से पूछा था कि क्या कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने इस बारें में रिपोर्ट भी मांगी थी। बाद में अदालत ने सवाल किया कि संस्थान में इतने सारे छात्र आत्महत्या क्यों कर रहे हैं।
🚨 IIT-Kharagpur Tragedy
27-year-old PhD scholar Harshkumar Pandey (Mechanical Engg) from Jharkhand found hanging in Ambedkar Hall.
5th suspected suicide at IIT-KGP this year, 6 unnatural deaths in total.
His father raised alarm after calls went unanswered. Police probe on. pic.twitter.com/gBtKdAYcXK
— The News Drill (@thenewsdrill) September 20, 2025
यह भी पढ़ें: एशिया कप में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान। ‘सुपर-संडे’ को दुबई में ‘सर्जिकल’ स्ट्राईक!
यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ मैच से पहले तनाव कम करने के लिये पीसीबी ने प्रेरक वक्ता की सेवा ली