Ilatharasi Coupon Scheme/ IMAGE SORUCE: DD NEWS X HANDLE
Ilatharasi Coupon Scheme: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अपने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं की घोषणा की गई। सबसे प्रमुख योजना है ‘इलाथारासी’ कूपन योजना, जिसमें महिलाओं को घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने या बदलने के लिए 8,000 रुपये का कूपन मिलेगा।
#WATCH | Villupuram, Tamil Nadu: A local woman says, “DMK is always fulfilling its election promises… This year, they have announced Rs 8,000 coupon scheme…Under that scheme, they have said we can purchase new washing machine, fridge, grinder and other electrical appliances… https://t.co/YmXYrx0wxn pic.twitter.com/4xnRfObo5F
— ANI (@ANI) March 30, 2026
इस योजना के तहत लाभार्थियों को टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सी, माइक्रोवेव ओवन और इंडक्शन स्टोव जैसी घरेलू वस्तुएं खरीदने की सुविधा मिलेगी। स्टालिन ने इस योजना का तमिल अर्थ ‘घर की रानी’ बताते हुए कहा कि यह कूपन परिवार की महिला मुखिया के लिए समर्पित है।घोषणापत्र में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को भी प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज की सीमा को 10 लाख रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की।
इसके साथ ही 50 वर्ष से अधिक आयु की वृद्ध महिलाओं और विधवाओं के लिए मासिक पेंशन राशि को 2,000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। वहीं बच्चों के लिए मुख्यमंत्री नाश्ता योजना अब कक्षा 8 तक बढ़ा दी जाएगी। कृषि क्षेत्र को भी ध्यान में रखते हुए एमके स्टालिन ने 20 लाख से अधिक किसानों को बिना मीटर के मुफ्त आधुनिक इलेक्ट्रिक पंप सेट देने की घोषणा की। इसके अलावा धान की खरीद मूल्य को 3,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने की खरीद मूल्य को 4,500 रुपये प्रति टन बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। स्टालिन ने विश्वास व्यक्त किया कि द्रमुक इस बार भी सत्ता में लौटेगी और 234 में से 200 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी।
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत
पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार
बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार
कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे